फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Delimitation will be made in villages of three blocks

तीन ब्लॉकों के गांवों में कराया जाएगा परिसीमन

Thu, 03 Dec 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Delimitation will be made in villages of three blocks
मऊ। शासन ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के आंशिक परिसीमन का निर्देश जारी कर दिया है। जनपद में रानीपुर, कोपागंज और फतेहपुर मंडाव ब्लाकों के कई गांवों के स्वरूप बदल जाएंगे। इनमें से रानीपुर ब्लाक में चिरैयाकोट नगर पंचायत का सृजन हो गया है। कोपागंज ब्लाक में कुर्थीजाफर नई नगर पंचायत बन गई है जबकि कोपागंज नगर पंचायत के विस्तार में कई ग्राम पंचायतों को समाहित कर दिये जाने से कई गांवों में नये सिर से परिसीमन करना होगा। फतेहपुर मंडाव ब्लाक में मधुबन नगर पंचायत बनने से कई गांव प्रभावित होंगे। डीपीआरओ ने इस संबंध में बृहस्पतिवार को संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया। आंशिक परिसीमन का कार्य एक दो दिन में शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कुर्थीजाफरपुर नगर पंचायत में सिर्फ दो ग्राम पंचायतें ली गई हैं पहली कुर्थीजाफरपुर और दूसरी पारा। जबकि कोपागंज नगर पंचायत के विस्तार में कोपागंज देहात,गाढ़ा हिकमा , चक भदसा और रजपुरा ग्राम पंचातयों को ले लिया गयसा है जबकि काछी कला, भदसा मानोपुर, लाड़नपुर और खुखुंदवा के आंशिक भाग को लिया गया है। अब इन आंशिक बचे गांवों में नए सिरे से परिसीमन करके वार्डों का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर चिरैयाकोट नगर पंचायत में चिरैयाकोट के साथ जमीन दुर्गा, सुल्तानपुर नगर, कमाल चक, जोत चंद्रभान, बक्काबाद, मानपुर , अब्दोपुर, बगदासी सोहबत, सैदानी चक राजोपुर, वली नगर, ताजपुर जमीन, जमीन हेमकर, काजी हसन, पट्टी संजर,खानुपर अरजानी चक और खोजन पट्टी राजस्व गांवों को मिलाया गया है। इससे आसपास वाली ग्राम पंचायतों को परिसीन के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर मधुबन नगर पंचायत में सुल्सतानपुर बारहगांवां,छपरा भंगी, पट्टी धूसर ककराडीह, उफरौली और हिराज पट्टी राजस्व गांवों को मिलाया गया है जबकि कमरौली मनौली, नहिला चक गोपाल, तिवारी चक, आराजी जजौली राजस्व गांवों को कटघरा शंकर ग्राम पंचायत में मिला दिया गया है।

इस बाबत डीपीआरओ घनश्याम सागर का कहना है कि शासन से गाइड लाइन मिल गई है। तीन नई नगर पंचायतें बनने और कोपागंज नगर पंचायत के विस्तार से कई ग्राम पंचायतों में आंशिक परिसीमन की जरूरत होगी। इसके लिए निर्देश दे दिए गए हैं। जल्दी ही काम शुुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed