{"_id":"67a781f32235bddb660e8a3e","slug":"delhi-election-result-gopal-rai-of-mau-competition-with-bjp-candidate-anil-vashisht-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election Result : मऊ के गोपाल राय ने लगाई हैट्रिक..., BJP कैंडिडेट से थी टक्कर; इतने मतों से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election Result : मऊ के गोपाल राय ने लगाई हैट्रिक..., BJP कैंडिडेट से थी टक्कर; इतने मतों से दी शिकस्त
Sun, 09 Feb 2025 03:41 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 09 Feb 2025 03:41 AM IST
सार
राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार हैं। पांच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ था।
विज्ञापन
दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय।
- फोटो : X/AAP
विस्तार
Delhi Election Result : मऊ के मधुबन तहसील क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद के निकट गोबरीडीह के किसान परिवार में जन्मे दिल्ली के पूर्व परिवहन मंत्री गोपाल राय ने आम आदमी पार्टी से दिल्ली के बाबरपुर सीट से तीसरी बार जीत दर्ज कर मधुबन का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
उनकी जीत की हैट्रिक पर परिजनों सहित गांववासियों में खुशी की लहर है। बता दें कि गोपाल राय ने 18,994 वोटों से जीत दर्ज की है। गोपाल राय को कुल 76192 वोट मिले हैं। वहीं, भाजपा के अनिल वशिष्ठ चुनाव हार गए हैं। अनिल वशिष्ठ को 57,198 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
गोबरीडीह निवासी वकील राम गोपाल राय ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही प्राइमरी पाठशाला से हुई। उसके बाद मीडिल शिक्षा मुरारपुर स्थित किसान लघु माध्यमिक विद्यालय और हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा तरुण इंटर कॉलेज कुंडा से हुई।
विज्ञापन
वह 9 अगस्त 2009 से 23 अगस्त 2009 तक तीसरे स्वाधीनता आंदोलन के बैनर तले संसद भवन के पास जंतर-मंतर पर 15 दिनों तक अनशन किए। इसके पश्चात भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के लिए प्रारंभ हुए जन लोकपाल आंदोलन में सक्रिय हुए।
वह जब पहली बार विधायक बने तो गांव आए थे। गांव वालों ने भव्य स्वागत किया। उसके बाद भी पारिवारिक आयोजन के साथ गांव के शादी-ब्याह व विशेष कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। बताते हैं कि अभी बीते पांच छह माह पूर्व पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
वह भी बड़ी सादगी के साथ सबके सुख दुख में शामिल होते हैं। गांव के सतीश राय,रविंद्र राय, सुरेंद्र राय,सुधाकर राय,सुनील राय,धीरज राय आदि ने उनकी जीत की बधाई दी है।