फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   D.El.Ed trainees will make expert assessment of 261 council schools

Mau News: 130 डीएलएड प्रशिक्षु 261 परिषदीय विद्यालयों का करेंगे निपुण आकलन

Sat, 08 Feb 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed trainees will make expert assessment of 261 council schools
मऊ। सरकार की ओर से दूसरे चरण में जिले के परिषदीय विद्यालयों में निपुण आकलन किया जाएगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 130 डीएलएड प्रशिक्षु 261 परिषदीय विद्यालयों का आकलन करेंगे। इसके लिए प्रशिक्षुओं की 80 टीमें गठित की गई है। प्रत्येक टीम एक दिन में दो विद्यालयों का निपुण आकलन करेगी। निपुण लक्ष्य एप पर किए जाने वाले मूल्यांकन परिणाम का डाटा तैयार होगा। इसे विद्यालयों के शिक्षकों के साथ साझा किया जाएगा। मूल्यांकन की रिपोर्ट जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट प्राचार्य को भेजी जाएगी। 75 प्रतिशत अंक पाने वाले बच्चे निपुण विद्यार्थी घोषित होंगे।
विज्ञापन

जिले में 1208 परिषदीय विद्यालयों में 1.31 लाख बच्चे हैं। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कई प्रकार की शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने वर्ष 2025-26 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त किए जाने का लक्ष्य रखा है। निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा एक से तीसरी कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने और उस कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


कक्षा एक से तीन के पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षकों के प्रयोग के लिए गणित और हिंदी की आधारशिला क्रियान्वयन बुकलेट विकसित कर शिक्षकों को उपलब्ध कराई गई है, ताकि कक्षा एक से तीन में विद्यार्थियों की फाउंडेशनल लर्निंग को सुदृढ़ किया जा सके। इस बुकलेट में प्रिंटरिच सामग्री, गणित किट आदि के प्रयोग पर समझ और कौशल विकसित करने के उद्देश्य से शिक्षकों को प्रशिक्षित भी किया गया है। स्कूलों में बच्चों ने निपुण लक्ष्य को कितना हासिल किया है अब इसके मूल्यांकन की तैयारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूल्यांकन की जिम्मेदारी डीएलएड प्रशिक्षुओं को सौंपी गई है।शासन की ओर से निपुण आकलन के लिए दूसरे चरण में 261 प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों को चिह्नित किया गया है। 17 फरवरी से निपुण मूल्यांकन शुरू होगा। फरवरी के अंतिम सप्ताह तक मूल्यांकन कार्य समाप्त होगा। इसके लिए 130 डीएलएड प्रशिक्षुओं की 80 टीमें विद्यालयों का आकलन करेंगी। 10 फरवरी को इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत डायट प्रवक्ता डॉ. संदीप राय का कहना है कि 17 फरवरी से 261 परिषदीय विद्यालयों का निपुण आकलन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए प्रशिक्षुओं के टीम गठित करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed