{"_id":"60e0a3a98ebc3e4aea256f06","slug":"defects-found-in-cmo-s-inspection-instructed-to-rectify-mau-news-vns598470977","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ के निरीक्षण में मिली खामियां, दुरस्त करने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ के निरीक्षण में मिली खामियां, दुरस्त करने का दिया निर्देश
विज्ञापन
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा के बाद शनिवार की शाम सीएचसी रानीपुर का निरीक्षण सीएमओ ने किया। इस दौरान पूर्व की भांति अस्पताल में गंदगी मिली। इस दौरान सीएमओ ने नारागी व्यक्त की। साथ ही कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। रानीपुर सीएचसी के बाद सीएमओ ने सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। यहां भी यही कमी मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया।
जिले के सीएचसी रानीपुर को भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा ने गोद लिया है। इसके चलते अधिकारियों की निगाह सीएचसी रानीपुर पर रहती है। इसक्रम में बीते दिनों मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा ने सीएचसी रानीपुर का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां प्लास्ट टूटा मिला साथ ही सफाई की कमी थी। इस पर सीडीओ ने सीएचसी प्रभारी को फटकार लगाई। साथ ही इस कमी को दूर करने का निर्देश दिया था।
सीडीओ के निरीक्षण के चार दिन बाद शनिवार को सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह सीएचसी रानीपुर पर पहुंचे। यहां पूर्व की भांति सफाई की समस्या सामने आई। सीएमओ ने आवश्यक निर्देश देकर रानीपुर से मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी पर पहुंचे। यहां भी साफ सफाई संतोष जनक नही थी। सीएमओ ने दोनों सीएचसी प्रभारियों को अस्पताल में व्याप्त सफाई की समस्या का निदान करने का आदेश जारी किया।