फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deepavali preparations

धूमधाम से मनेगा संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक दीपावली

Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 11 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Deepavali preparations
संपन्नता और खुशहाली का प्रतीक प्रकाश पर्व दीपावली बुधवार को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व की पूर्व संध्या पर देर शाम तक बाजारों में देर शाम तक गहमागहमी रही।
विज्ञापन



दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्व है। इसे  दीपोत्सव भी कहा जाता है। बताया जाता है कि  दीपावली के भगवान राम अपने चौदह वर्ष के वनवास के पश्चात  अयोध्यावासियों ने घी के दीए जलाए थे।
विज्ञापन



 कार्तिक मास की सघन काली अमावस्या की वह रात्रि दीयों की रोशनी से जगमगा उठी। इस मान्यता के तहत दीपावली का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। घरों में महिलाएं सुबह से ही घरों की सफाई में लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाजारों में लक्ष्मी गणेश मूर्तियों सहित विभिन्न सामानों के स्टालों पर खरीदारों की भारी भीड़ रही। इस संबंध में नगर के घास बाजार के ज्योतिषाचार्य पं. अजय शास्त्री ने बताया कि दीपावली के दिन दुर्लभ सिद्ध मुहूर्त होने के कारण अनुष्ठान मंत्र, यंत्र, पूजा व्रत, पूजा का महत्व कई गुना अधिक बढ़ जाता है।


 इस दिन जीवन का प्रत्येक क्षण, प्रत्येक दिन सुखमय समृद्ध हो जाता है। यही नहीं इस दिन सौर मंडल में गोचर करने वाले ग्रहों का सभी राशियों के स्त्री, पुरुष पर गहरा प्रभाव भी पड़ता है।


 अगर ग्रहों से संबंधित शुभ कार्य किए जाएं तो  भले ही किसी ग्रह की राशि पर अशुभ प्रभाव भी क्यों न हो अनुकूल मंगलकारी शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बताया कि दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करने से लक्ष्मी स्थिर रहती है। क्योंकि लक्ष्मी को चचला कहा गया है। स्थिर लग्न शुभ माना गया है।



प्रदोष काल में करने का निर्देश ग्रंथों में मिलता है। बताया कि शुभ चौघड़िया मुहुर्त बुुधवार को पूर्वाह्न 10.40 से 12.10 बजे, लाभ चौघड़िया शाम चार बजे से 5.26 बजे, प्रदोष काल 5.26 से रात 7.43 तक रहेगा। वृषभ लग्न शाम 5.47 बजे से रात 7.43 बजे तक, सिंह लग्न रात्रि 12.15 से 2.29 तक रहेगा। इस मुहूर्त मेें लक्ष्मी पूजन करना आर्थिक उन्नति के साथ-साथ सुख आरोग्य की प्राप्ति की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed