{"_id":"67e91f790ca2056381082b67","slug":"death-of-mukhtar-ansari-and-anuj-kanaujiya-like-holi-diwali-for-us-bjp-leader-big-statement-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मुख्तार और अनुज की माैत हमारे लिए होली-दीवाली, BJP नेता का बड़ा बयान; बोले- भाई को मिला इंसाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मुख्तार और अनुज की माैत हमारे लिए होली-दीवाली, BJP नेता का बड़ा बयान; बोले- भाई को मिला इंसाफ
Sun, 30 Mar 2025 04:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 30 Mar 2025 04:14 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी गैंग के कुख्यात शूटर अनुज कनौजिया को मुठभेड़ में मार दिया गया। एसटीएफ की गोरखपुर इकाई ने अनुज को झारखंड के जमशेदपुर में मार गिराया। झारखंड पुलिस और गोरखपुर एसटीएफ को यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
अनुज कनाैजिया की माैत पर खुशी मनाते भाजपा नेता।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ढाई लाख के इनामिया बदमाश अनुज कनौजिया को जमशेदपुर में बीती रात एनकाउंटर में यूपी एसटीएफ ने मार गिराया। जिसके बाद पीड़ित परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
विज्ञापन
कुख्यात बदमाश अनुज ने ठेकेदार अजय प्रकाश उर्फ मन्ना सिंह की हत्या कराई गई थी। अनुज के एनकाउंटर होने पर मन्ना सिंह के भाई भारतीय जनता पार्टी के नेता अशोक सिंह ने अपने आवास पर परिवारीजनों और समर्थकों के साथ मिलकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कहा कि आज हमारे लिए दिवाली है। हमारे परिवार ने 16 साल से होली नहीं मनाई थी। लेकिन भाई के हत्यारे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, जिससे हम सभी में खुशी का माहाैल है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बेखौफ करता था हत्याएं, रंगदारी मांगने में पत्नी हुई थी गिरफ्तार; मुख्तार के शूटर का ऐसा था आतंक
उन्होंने बताया कि लगातार हम मुख्तार अंसारी और शूटरों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद हम लोगों ने 16 साल बाद होली मनाई और आज अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद आज हमारी दीवाली है।
मन्ना सिंह को किया याद।
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार में माफिया और गुंडे या तो जेल में है या फिर ऊपर चले गए हैं। मन्ना सिंह हत्याकांड ने पूरे पूर्वांचल को हिलाकर रख दिया था। दिनदहाड़े हत्या से पूरे जिले में सनसनी फैल गई थी। अनुज के इनकाउंटर के बाद सभी में बहुत खुशी है।