{"_id":"5bef0682bdec22695873d29f","slug":"death-of-advocate-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली लगने से अधिवक्ता पुत्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोली लगने से अधिवक्ता पुत्र की मौत
mau
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अजय यादव की गोली से मौत होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जुटी अधिवक्ताओं की भीड़।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में एक अधिवक्ता के बेटे की शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ रिवाल्वर से गोली चल जाने से मौत हो गई। युवक घर में लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाने में इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज किया।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव के मूल निवासी राज विजय यादव दीवानी कचहरी मेें अधिवक्ता हैं और जिला मुख्यालय स्थित इमिलिया मुहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। राज विजय यादव का पुत्र अजय यादव (40) भी अधिवक्ता था।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जो अजय की कनपटी से होकर सिर में जा घुसी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही पास पड़ोस के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। परिजन घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय को गोली लगने की सूचना कुछ ही देर में पूरे जिले में फैल गई। इस दौरान शुभचिंतक के साथ सैकडों की संख्या में अधिवक्ता मोर्चरी पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
उधर, अधिवक्ता राज विजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनके पुत्र की मौत हुई। सीओ नगर आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करेगी।