{"_id":"5ec2aef58ebc3e906d3ce86e","slug":"death-mau-news-vns525554111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए युवक की संदिग्ध हाल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोसी ब्लाक के भटमिला गाँव मे मृतक के घर सीएचसी अधीक्षक बड़राव डा.अशोक कुमार के नेतृत्व में लोगों ?
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला गांव में पांच दिन पूर्व मुंबई से ट्रक में सवार होकर घर लौटे युवक की सोमवार की सुबह संदिग्ध हाल में मौत हो गई। परिवार के सदस्यों के अनुसार युवक को सांस लेने में तकलीफ थी। सूचना देने के बाद भी स्थानीय अस्पताल के कर्मचारियों ने युवक का न तो उपचार किया और न ही सैंपलिंग की। भटमिला गांव निवासी युवक मनोज 30 परिवार के साथ वर्षो से मुम्बई के थाणे क्षेत्र में रहता था। कोरोना के चलते पिता ने उसके घर आने की जिद्द की। जिस पर वह पांच दिन पहले ट्रक से यहां आया। घर आने के दूसरे ही दिन उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान ने सूचना एसडीएम के साथ सीएचसी बड़राव प्रभारी चिकित्साधिकारी को दी। युवक को उपचार के लिए सीएचसी लायाय गया। परीक्षण के बाद डाक्टरो ने युवक को सामान्य हिदायत देकर घर वापस भेज दिया। निगरानी समिति के अध्यक्ष ग्राम प्रधान संतोष लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घर आने के दो दिन बाद युवक को सांस लेने में दिक्कत बढ़ने लगी। इस दौरान युवक को दोहरीघाट ले जाकर प्राइवेट अस्पताल में दिखाया गया। उसका उपचार चल भी रहा था, इस बीच रविवार की रात हालत अचानक और खराब हो गई। परिजन उसे लेकर उसी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मुक्तिधाम पर उसकी अंत्येष्टि कर दी। उधर, युवक के मौत की सूचना पर सीएचसी की टीम गांव पहुंची और आठ महिलाओं व पुरुषों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जहां सभी का तापमान सामान्य रहा। की थर्मल स्क्रीनिंग किया जहां सभी का नार्मल टम्प्रेचर रहा। स्क्रीनिंग टीम में सीएचसी अधीक्षक डा. अशोक कुमार, डा. पीएन सिंह, जियाउद्दीन, केके राय मौजूद रहे। मृतक की पत्नी गीता और उसके दो बच्चे 3 व 5 वर्ष के मुंबई में है। घर पर माता लक्ष्मी व पिता प्रेमचंद बेसुध पड़े रहे।। चार भाइयों में युवक दूसरे नंबर पर था। सीएचसी बड़राव के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि युवक की जांच की गई थी, वह शुगर के साथ साथ टीवी का भी मरीज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।