{"_id":"6a187de052a5174bb60829b9","slug":"dead-body-of-youth-missing-for-three-days-found-in-saryu-river-mau-news-c-295-1-mau1002-146184-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: तीन दिन से लापता युवक का सरयू नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: तीन दिन से लापता युवक का सरयू नदी में मिला शव
विज्ञापन
दोहरीघाट के पत्तनई गांव में नदी किनारे युवक का शव मिलने पर विलाप करते परिजन । स्रोत- जागरुक ना
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग गांव में सरयू नदी किनारे बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे धर्मेंद्र गौतम (36) का शव उतराता मिला। वह बीते तीन दिन से घर से लापता थे। पैंट की जेब से मिले बाइक के रजिस्ट्रेशन कागज से उनकी पहचान हो सकी।
सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को पानी से बाहर निकालकर जांच की और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके भाई धर्मेंद्र गौतम तीन दिन पहले शाम को घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे, तलाश की जा रही थी।
बताया कि बीते छह माह से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पहले वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन मानसिक परेशानी के कारण अक्सर दो-तीन दिनों के लिए घर से कहीं चले जाते थे और फिर वापस लौट आते थे। इसी वजह से थाने में गुमशुदगी की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी बिंदु, बेटी अंजली तथा बेटे गौतम और गौरव हैं। सूचना मिलने पर परिजन दोहरीघाट थाने पहुंचे। पत्नी बिंदु शव से लिपटकर रोने लगीं।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सुबह कुछ लोग भैंस चराने नदी किनारे पहुंचे थे। उनकी सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।