फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of youth found in room under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थिति में युवक की कमरे में मिला शव

Thu, 08 Sep 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in room under suspicious circumstances
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के रतनपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव उसके कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में बिस्तर पर पड़ा मिला। वह एक बैंड पार्टी में प्रोपाइटर के साथ ही नर्तक भी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव निवासी हितेश्वर दुबे 25 पिछले दस वर्षो से रतनपुरा में रह कर सुपर ताज बैंड पार्टी में बतौर नर्तक का का काम करता था। वह उसका प्रोपराइटर भी था। बृहस्पतिवार की सुबह हितेश्वर के पार्टनर अजीत कुमार ने उसके मोबाइल पर कई बार फोन किया। फोन नहीं उठने पर अजीत ने हितेश्वर के मकान मालिक को जानकारी दी। मकान मालिक अपने पुत्र को लेकर हितेश्वर के कमरे पर पहुंचे वह अंदर से बंद था। कमरे के दूसरे हिस्से में लगा दरवाजा खुला हुआ था। दोनों दरवाजे से कमरे में पहुंचे तो हितेश्वर को बिस्तर पर मृत पड़ा देखा। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। मकान मालिक ने पुलिस और मृतक के पार्टनर अजीत कुमार को घटना की जानकारी दी। हलधरपुर एसओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि मौत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed