फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dead body of youth found in pit of distillery campus of sugar mill in mau police could not be identified

मऊ: चीनी मिल के डिस्टिलरी कैंपस के गड्ढे में उतराया मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त

Wed, 03 Nov 2021 03:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 03 Nov 2021 03:17 PM IST
सार

मऊ जिले के भरौली स्थित घोसी चीनी मिल के डिस्टिलरी  कैंपस में गंदे पानी भरे गड्ढे में युवक का शव उतराया मिला। सूचना पर पुलिस पहुंची। 

विज्ञापन
dead body of youth  found in pit of distillery campus of sugar mill in mau police could not be identified
डिस्टिलरी कैंपस के गड्ढे में उतराया मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के घोसी चीनी मिल परिसर स्थित डिस्टिलरी  कैंपस के पास पानी भरे गड्ढ़े में अज्ञात युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उतराया मिला। मिल कर्मियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

विज्ञापन


घोसी सीओ नरेश कुमार ने बताया कि भरौली स्थित घोसी चीनी मिल के डिस्टिलरी  कैंपस में गंदे पानी भरे गड्ढे में मिल कर्मियों द्वारा एक युवक का शव मिलने की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि मृतक की उम्र 30 वर्ष के करीब है।
विज्ञापन


उसके पास से तलाशी के दौरान कोई पहचान पत्र नहीं मिलने से युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया कि युवक का शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः शौच के लिए गई महिला की पोखरे में डूबने से मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed