{"_id":"64dcc6667c993dde8d051554","slug":"dead-body-of-young-man-was-found-hanging-on-tree-in-mau-wife-said-he-was-unable-to-repay-loan-2023-08-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, पत्नी बोली- घर की हालत दयनीय, लोन चुकाने में था असमर्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला, पत्नी बोली- घर की हालत दयनीय, लोन चुकाने में था असमर्थ
Wed, 16 Aug 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 16 Aug 2023 06:21 PM IST
सार
मऊ जिले के फूलपुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आर्थिक तंगी में खुदकुशी की आशंका है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के मऊ जिले के फूलपुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आर्थिक तंगी में खुदकुशी की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी राममिलन (35) दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था।
विज्ञापन
कंपनी के बंद होने के कारण दो माह से पर था। बुधवार दोपहर गांव के सिवान में पेड़ पर फंदे लटकता उसका शव मिला। चरवाहों ने शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचिया किया। राम मिलन की पत्नी गीता ने बताया कि घर की हालत दयनीय थी। पति ने समूह से कुछ पैसा लोन लिया था। आज पैसा जमा करने की तिथि थी।
विज्ञापन
वो लोन की राशि चूकता करने में असमर्थ था। इसे लेकर राममिलन काफी परेशान था। सुबह ही घर से निकला था। उसे लगा कि उसका पति समूह का पैसा चुकाने के लिए निकला था। दोपहर में शव मिलने की सूचना मिली। रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राममिलन एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था।
विज्ञापन
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ गंगासागर मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।