फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of young man found in tube well

नलकूप के कुएं में मिला युवक का शव

Fri, 13 May 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found in tube well
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र भुसुवा गांव के पास सीवान में स्थित एक नलकूप के कुएं में ्शुक्रवार को 31 वर्षीय युवक का शव मिला। वह गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव निवासी था। चार दिन पहले वह अपने गांव से आए एक तिलक में भुसुवां आया था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बोगना गांव से भुसुवा गांव में 10 मई को एक व्यक्ति के बेटे का तिलक आया था। उसी में बोगना गांव निवासी अजीत चौहान 31 भी आया था। तिलक में आए सभी लोग वापस लौट गए लेकिन वह नहीं लौटा तो उसके परिजन परेशान हो गए। उन्होंने वाट्सऐप ग्रुप में उसकी फोटो और नाम पता डालकर तलाश में जुट गए। शुक्रवार को भुसुवा गांव का एक व्यक्ति सीवान में स्थित नलकूप की ओर गया तो युवक का शव देखकर शोर मचाया। उधर से गुजर रहे बोगना गांव के एक व्यक्ति ने इसकी सूचना अजीत के परिवार वालों को दी। परिवार वालों ने उसकी पहचान की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

एसओ बृजमोहन सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या युवक की मौत इत्तफाकिया लग रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का वास्तविक पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed