फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of one and a half year old girl found near warehouse of railway station

रेलवे स्टेशन के मालगोदाम के पास मिला डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव

Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dead body of one and a half year old girl found near warehouse of railway station
मऊ। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पश्चिमी तरफ माल गोदाम के पास शुक्रवार की सुबह झाड़ियों में डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना के बाद रेलवे पुलिस और शहर कोतवाली पुलिस काफी देर तक सीमा विवाद में उलझी रही। आखिर में शहर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

मऊ जंक्शन के पश्चिमी तरफ स्थित माल गोदाम और वासिंग पिट के बीच झाड़ियों में डेढ़ वर्षीय बच्ची का शव पड़ा था। माल गोदाम की तरफ से होकर जा रहे कुछ लोगों ने लाल रंग के कपड़े में लिपटा शव देखा तो सूचना रेलवे पुलिस को दी। लेकिन रेलवे पुलिस ने अपना क्षेत्र न होने की बात कह पल्ला झाड़ लिया। जानकारी मिलते ही सिओ सिटी धनंजय मिश्रा, शहर कोतवाली पुलिस के जवानों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक बच्ची के हाथ में किसी जहरीले जंतु के काटने का निशान है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारण का पता चलेगा। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed