फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of old woman found in neighbor's septic tank, suspicion of murder

Mau News: पड़ोसी के सेप्टिक टैंक में मिला वृद्ध महिला का शव, हत्या की आशंका

Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Dead body of old woman found in neighbor's septic tank, suspicion of murder
मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर मरदही गांव में वृद्ध महिला का शव सेप्टिक टैंक में मिलने के बाद जां
मधुबन थाना क्षेत्र के मीरपुर मरदही गांव में मंगलवार की सुबह करीब सात बजे कदमी देवी (60) का शव घर के पीछे बने शौचालय के सेप्टिक टैंक में उतराया मिला। आसपास घसीटने के निशान और टूटकर गिरे पायल के टुकड़ों के आधार पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
परिजन मोहन ने बताया कि दोहरीघाट निवासी उनके दामाद की मृत्यु हो गई थी। सोमवार को वह पत्नी और परिजनों के साथ बेटी के घर गए थे। शाम करीब सात बजे घर लौटे और भोजन के बाद सभी सो गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उठने पर कदमी देवी बिस्तर पर नहीं दिखीं। इसके बाद परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश में जुट गए। दोपहर करीब 12:30 बजे सड़क किनारे स्थित पड़ोसी के शौचालय के सेप्टिक टैंक का ढक्कन ऊपर-नीचे दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढक्कन हटाकर देखने पर कदमी देवी का शव टैंक में उतराया मिला। उनके सिर और शरीर पर गहरे चोट के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि सेप्टिक टैंक पर रोजाना ढक्कन ठीक से रखा रहता था, लेकिन मंगलवार सुबह से ही वह असामान्य स्थिति में था।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है और जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।


खुले सेप्टिक टैंक में मिला था बालिका का शव
रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में 22 अक्तूबर 2025 की दोपहर 16 घंटे से लापता निक्की (7) का शव उसके घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में मिला था। टैंक का ढक्कन खुला हुआ था। 21 अक्तूबर की शाम पैसे लेकर निक्की लक्ष्मी पूजा देखने गई थी। अगली सुबह घर में नहीं मिलने पर परिजनों ने खोजबीन की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो खुले सेप्टिक टैंक में शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed