फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of missing girl found in Pond in mau murder or suicide police investigation

Mau: घर से गायब युवती का पोखरी में मिला शव, हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 23 Apr 2023 03:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 Apr 2023 03:57 PM IST
सार

मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

विज्ञापन
Dead body of missing girl found in Pond in mau murder or suicide police investigation
घर से गायब युवती का पोखरी में मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के लकुरा गांव स्थित पोखरी में एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराया हुआ मिला। युवती शनिवार शाम से घर से गायब थी। सूचना मिलने पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस ने शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना आत्महत्या या हत्या का है, यह अभी स्पष्ट नहीं है। परिजन कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।  

विज्ञापन


मधुबन थाना क्षेत्र के लकुरा गांव निवासी माया (20) पुत्री घूरा राजभर शनिवार शाम भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। रविवार सुबह ग्रामीण टहलने के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के तरफ पहुंचे तो देखा कि एक शव पोखरी में उतराया हुआ है।
विज्ञापन


देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। कुछ ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। पता चला कि यह गांव की ही युवती माया का शव है। सूचना से परिजनों मे कोहराम मच गया। वो रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

माया के तीन भाइयों, छोटी बहन और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुबन थानाध्यक्ष अब्दुल वाहिद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पोखरी में डूबने से युवती की मौत का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed