फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of middle-aged man missing for three days found in pond

Mau News: तीन दिन से गायब अधेड़ का पोखरी में मिला शव

Fri, 19 Jul 2024 03:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Dead body of middle-aged man missing for three days found in pond
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सरोदा में बृहस्पतिवार की सुबह पोखरी में एक अधेड़ का शव उतराया हुआ मिला। मृतक की पहचान गांव के ही हरेंद्र पासवान (50) पुत्र रामवृक्ष पासवान के रूप में हुई। मृतक बीते तीन दिन से घर से गायब था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन




सरोदा गांव के गांव के सिवान के पश्चिम छोर पर स्थित एक पोखरी में शव उतराया हुआ देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक गांव में ही रहकर मजदूरी और खेती का कार्य करता था। बीते तीन दिन से वह घर नहीं आया था, परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन


घटना को लेकर एसओ संजय कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामला संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया मामला पोखरी में डूबने का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed