फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging with the help of wire in suspicious condition

संदिग्ध हाल में तार के सहारे लटकता मिला युवक का शव

Thu, 05 Aug 2021 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging with the help of wire in suspicious condition
घोसी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के सरायबड़े गांव में बृहस्पतिवार को 20 वर्षीय युवक का शव उसके एक परिचित के घर में संदिग्ध हाल में बिजली के तार से लटकते हुए मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव निवासी पवन राजभर 20 पुत्र शारदा अपने ननिहाल नदवल भरटोला में आए हुए थे। उनका शव उनके नाना के घर से 800 मीटर दूर सरायबड़े गांव निवासी लालजी राजभर के घर में तार से लटकते हुए मिला। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार को लालजी के घर जाकर रुके थे। बृहस्पतिवार को दोपहर में उनका एक कमरे में तार से लटकता शव देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तार से लटकते शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। इसको लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही। मृतक पवन के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed