फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging on the hook of the fan in suspicious condition

संदिग्ध स्थिति में पंखे के हुक पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on the hook of the fan in suspicious condition
मऊ। रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट में शनिवार की सुबह एक घर में युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में लटका मिला। मृतक पंचायत चुनाव में प्रधान के पद पर चुनाव भी लड़ चुका था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद खुरहट बाजार में इसको लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार निवासी जितेंद्र गुप्ता (35) पुत्र लक्ष्मी गल्ला व्यापारी का काम करता था। शुक्रवार की शाम भोजन करने के बाद जितेंद्र खुरहट में बने ही दूसरे घर पर सोने चला गया। शनिवार की सुबह जब जितेंद्र को कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन उसे जगाने के लिए गए। वहां उन्हें जितेंद्र का शव पंखे के हुक पर फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर चुनाव लड़ चुका था। चुनाव में वह दूसरे नंबर पर रहा। मृतक का एक पुत्र तथा एक पुत्री हैं। एसओ रानीपुर अखिलेश कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद ही मौत का स्पष्टकारण हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed