फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging on a neem tree under suspicious circumstances, police engaged in invest

Mau Crime: खेत पर निकले युवक का संदिग्ध परिस्थिति में नीम के पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 09 Feb 2023 01:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना मठिया गांव निवासी अनिल यादव किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की सुबह छह बजे  गांव के कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे, इस दौरान लोगों ने अनिल का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से ऊचाई पर मफरल के बने फंदा पर लटका देखा।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging on a neem tree under suspicious circumstances, police engaged in invest
फांसी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मऊ में हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना मठिया गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव घर से 500 मीटर दूर नीम के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर सीओ मधुबन, हलधरपुर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गए। युवक का शव करीब पंद्रह से सोलह फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। उधर घटना के बाद युवक ने आत्महत्या की है, या उसकी हत्या हुई है, इसको लेकर ग्रामीण तरह तरह का चर्चाएं हो रही हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना मठिया गांव निवासी अनिल यादव (27) पुत्र श्रीराम यादव किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। गुरुवार की सुबह छह बजे  गांव के कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे, इस दौरान लोगों ने अनिल का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर नीम के पेड़ से ऊचाई पर मफरल के बने फंदा पर लटका देखा। शव पेड़ पर लटके होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में हडकंप मच गया। ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े।ग्रामीणों की सूचना पर सीओ मधुबन अभय सिंह, हलधरपुर एसओ गंगासागर अमिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक बुधवार की देर शाम करीब सात बजे खेत की तरफ निकला था। काफी समय बीतने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। मृतक दो भाईयों में बड़ा है, चार वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। उधर इस घटना के संबंध में सीओ अभय सिंह ने बताया कि एक युवक का शव अरदौना में नीम के पेड़ से लटका मिला था। जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed