फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging from a tree: Had returned from Gujarat a few days ago, had cut the vein

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव: कुछ दिन पहले गुजरात से लौटा था, दो दिन पहले काट ली थी हाथ की नस, जांच जारी

Fri, 13 Oct 2023 02:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

आस- पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गांव निवासी 30 साल का सतेंद्र गुजरात में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging from a tree: Had returned from Gujarat a few days ago, had cut the vein
112 police, up police, dail 112, police prv, prv, - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के समीप रतोय ताल गांव में शुक्रवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर बागीचे में ढीलई फिरोजपुर गांव के पटियवा पुरवा निवासी युवक का पेड़ पर शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह बागीचे में कुछ लोगों ने शव को लटकटा देख परिजन और पुलिस का जानकारी दी। मौके पर रामपुर थानाप्रभारी और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी फारेंसिक टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन

आस- पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव निवासी तीस साल का सतेंद्र गुजरात में नौकरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पंद्रह दिन पहले वह गुजरात से अपने गांव आया था। गुरुवार की देर शाम को घर से निकला था लेकिन पूरी रात वापस नहीं आया। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे रामपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय बाजार के समीप रतोय ताल गांव के बगीचा पेड़ का लटकता शव देखा। कुछ देर वहा पर लोगों की भीड़ लग गई। किसी से घटना की जानकारी पुलिस को दिया। कुछ देर बाद युवक के परिजन व रामपुर थाना प्रभारी गंगा सागर मिश्र और ढंढवल पटराव चौकी प्रभारी यशवंत सिंह फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। परिजन सहित आस-पास के लोगों से पूछताछ किया वही फोरेंसिक टीम द्वारा घटना के पास मौजूद साक्ष्य को एकत्र किया। जवान बेटे की मौत से पिता अच्छेलाल व अन्य लोगों को रो- रोकर बुरा हाल था। समाचार लिखे जाने तक परिजन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


दो दिन पहले काट ली थी हाथ की नस
ढीलई फिरोजपुर गांव के पटियवा पुरवा निवासी मृतक सतेंद्र ने दो दिन पहले हाथ की नस काट ली थी। स्थानीय लोेगों के मुताबिक पेड़ पर लटकता शव मिलने के दौरान उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी। वहीं घटनास्थल पर ही कुछ शराब की शीशी भी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक का पेड़ से लटकता शव मिलने की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई थी। वहां पर मौजूद साक्ष्य लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक लग रहा है। फिलहाल जांच हो रही है। - गंगा सागर मिश्र, थाना प्रभारी रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed