फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a gymnasium

व्यायामशाला में लटकी मिली अधेड़ की लाश

Thu, 04 Jul 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a gymnasium
घोसी। घोसी नगर से सटे दक्षिण मिर्जाजमालपुर गांव स्थित औघड़ बाबा की कुटी परिसर में व्यायाम के लिए बने टीन शेड में गमझा के सहारे लटक रही 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भिक्खमपुर भावनपुर निवासी शिवकुमार गोंड़ पुत्र पलक धारी के रूप में हुई।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आवश्यक जानकारी लेेने के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक के पुत्र रवि गोंड़ के अनुसार मूलरूप से बिहार प्रांत के बेतिया थाना के केहुनियाँ निवासी पेसे से राजगीर शिवकुमार गोंड़ की शादी भावनपुर में हुई थी।मृतक रोजी रोटी को लेकर नगर से सटे भीखमपुर में किराये के मकान में परिवार सहित रहने लगा।मंगलवार की दोपहर में बाहर जाकर कमाने की बात कह कर घर से 500 रुपये लेकर निकला। घर वाले समझ रहे थे कि वह काम के लिए गोरखपुर गए हैं।सुबह जब लोगों ने बताया कि शिवकुमार की लाश औघड़ बाबा की कुटी पर व्यायाम शाला में गमझे से लटकी हुई है।सब रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। इसको लेकर पत्नी रेनू, पुत्र रवि,आर्यन,पुत्रिया रविना,काजल,आँचल, अनन्या, संजना का रोते रोते बुरा हाल रहा।सीओ नंदलाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पीएम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed