फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body found in a well inside a house in Mau,

मऊ में घर के अंदर कुएं में उतराया मिला बुजुर्ग का शव, छह दिनों से था लापता

Wed, 27 Jan 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in a well inside a house in Mau,
बढुआगोदाम। रानीपुर थान क्षेत्र के शमशाबाद गांव में मंगलवार की शाम एक ग्रामीण के घर के परिसर में बने कुएं में 60 वर्षीय वृद्ध का शव उतराया मिला। मृतक शमशाबाद गांव का ही निवासी है। वह बीते छह दिन से घर से लापता था। सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

रानीपुर के शमशाबाद गांव निवासी मुसाफिर पासवान (60) गांव में ही एक व्यक्ति के यहां रहकर काम करता था । परिवार की मानें तो मुसाफिर मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। छह दिनों से वह घर से लापता थे। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला तो 22 जनवरी को रानीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर, मंगलवार की शाम मुसाफिर का शव उसके मालिक के घर के परिसर में स्थित कुएं से बरामद हुआ। लोगों ने बताया कि कुएं से दुर्गंध आने पर देखा गया तो मुसाफिर का शव उतरा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रानीपुर अखिलेश कुमार ने बताया कि मुसाफिर की गुमशुदगी का मामला दर्ज है। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं आई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय गेट पर मिला विक्षिप्त का शव
कोपागंज। थाना क्षेत्र के कोपागंज ब्लाक मुख्यालय पर बुधवार सुबह करीब दस बजे 38 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आशंका जताई कि युवक की मौत ठंड से हुई होगी। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची कोपागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोपागंज एसओ अजय कुमार तिवारी ने बताया कि मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed