{"_id":"611fefae8ebc3e79a27a714d","slug":"dcm-clashed-face-to-face-five-injured-including-the-driver-of-both-the-vehicles-mau-news-vns607059333","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने भिड़ी डीसीएम, दोनों वाहन के चालक सहित पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने भिड़ी डीसीएम, दोनों वाहन के चालक सहित पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू कॉलेज के पास शुुक्रवार की सुबह दो डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस भिड़त में दोनों डीसीएम के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों वाहनों के मलबा सड़क पर पड़े रहने से जाम हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाते हुए दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जेसीबी से हटवाकर आवागमन बहाल कराया है।
क्षेत्र के कोपाकोहना निवासी सतीश पटेल पुत्र उत्तम पटेल डीसीएम में सामान लेकर मऊ गए हुए थे। वहां से सामान उतारकर वापसी में अपने साथी छोटू पटेल पुत्र पवन पटेल और शिवम पटेल पुत्र स्व. विनोद पटेल के साथ लौट रहा था। अभी डीसीएम कोपागंज थाना क्षेत्र के बापू कॉलेज के पास पहुंचा था कि कोपागंज से खाद्य सामग्री लोडकर गाजीपुर जा रही डीसीएम से आमने सामने भिड़त हो गई। दोनों वाहनों के भीषण टक्कर से एक डीसीएम के चालक हरिकेश यादव पुत्र शंकर निवासी सैदपुर जिला गाजीपुर और उसका भाई शेखर यादव जबकि दूसरे डीसीएम चालक सतीश तथा सवार छोटू और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, दुर्घटना से हाईवे का आवागमन प्रभावित रहा। लगभग 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों डीसीएम को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।