फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dayanand Gaurav Samman to Shivani who secured 12th rank in ISS exam

Mau News: आईएसएस परीक्षा में 12वीं रैंक लाने वाली शिवानी को दयानंद गौरव सम्मान

Wed, 15 Oct 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dayanand Gaurav Samman to Shivani who secured 12th rank in ISS exam
यूपीएससी की भारतीय सांख्यिकी सेवा आईएसएस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 12वीं रैंक हासिल करने पर ​श
मऊ। दयानंद बाल विद्या मंदिर मऊ की पूर्व छात्रा शिवानी वर्मा को यूपीएससी की भारतीय सांख्यिकी सेवा आईएसएस परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया स्तर पर 12वीं रैंक हासिल करने पर दयानंद गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को आर्य समाज, मऊ के सभागार में समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी प्रधान प्रह्लाद वर्मा, विशिष्ट अतिथि मंत्री प्रशांत रत्नम सिंह, और उपमंत्री राहुल सिंह ने शिवानी को दयानंद गौरव सम्मान का स्मृति चिह्न, अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। साथ ही आनंद कुमार ने उन्हें ‘सत्यार्थ प्रकाश’ सहित आर्य समाज की प्रेरणादायक पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर शिवानी के माता-पिता जितेंद्र वर्मा और मधु वर्मा का भी पुष्प-मालाओं से सम्मान किया गया। सम्मान से अभिभूत होकर शिवानी वर्मा ने कहा “आज अपने विद्यालय में सम्मानित होकर अत्यंत गौरवान्वित हूं। सभी छात्र-छात्राओं से कहना चाहूंगी कि पूरे मन से पढ़ाई करें, कभी हार न मानें। कहा कि अगर आप मेहनत और लगन से पढ़ाई करेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी। कहा कि जब भी मेरी मदद की जरूरत हो, मैं सदा विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहूंगी। प्रभारी प्रधान प्रह्लाद वर्मा ने कहा कि शिवानी वर्मा की इस गौरवमयी उपलब्धि पर पूरा मऊ गौरवान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed