{"_id":"577bf90b4f1c1b93477f9a5f","slug":"day-intermittent-rains","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश
मंगलवार को तड़के से ही रुक-रुक रिमझिम बरसात का जो सिलसिला शुरू हुआ वह देर शाम तक जारी रहा। बरसात की बूंदों को देख लोगों में खुशी छा गई। सोमवार की शाम से हल्की फुलकी फुहार शुरू हुई थी। जो मंगलवार की सुबह रिमझिम बारिश के रूप में तब्दील हो गई। रुक-रुक कर ही सही पूरे दिन बारिश होती रही, इस दौरान लोगों ने राहत महसूस किया।
साथ ही लोगों ने कहा कि देर से ही सही जिले में मानसून तो आया। बरसात के कारण मंगलवार को बाजारों में भीड़ कम रही। स्कूली बच्चे भीगकर विद्यालय जाते देखे गए। कई सरकारी तथा गैर सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी बारिश के चलते देर से पहुंचे।
अपराह्न बाद बारिश रुकी रही। तेज हवा चलती रही। भारी बारिश होने की आस में किसान रोपाई कराने की तैयारी में जुटे रहे। उधर बारिश के चलते जिला अस्पताल के मेन गेट के पास जलजमाव से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। राष्ट्रीय राजमार्ग वाराणसी-गोरखपुर के बकवल, ताजोपुर, बढुआगोदाम आदि स्थानों पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जगह-जगह जलजमाव हो गया है। इससे लोगों को आने जाने मेें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।