फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   daroga and constable suspended for assaulting businessman in mau maa durga idols immersed after 48 hours

Mau News: व्यापारी से मारपीट में दरोगा और सिपाही पर गिरी गाज, 48 घंटे बाद विसर्जित हुईं प्रतिमाएं

Thu, 06 Oct 2022 10:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Oct 2022 10:02 PM IST
सार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के युवा व्यापारी से मारपीट के आरोप में दरोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया। पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाएं गुरुवार की दोपहर तक रुकी रहीं। 

विज्ञापन
daroga and constable suspended for assaulting businessman in mau maa durga idols immersed after 48 hours
व्यापारियों से वार्ता करते सीओ अभय कुमार सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के युवा व्यापारी से पुलिसकर्मियों के मारपीट के मामले में क्षेत्र के सभी व्यापारी लामबंद हो गए। पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने को लेकर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाएं गुरुवार की दोपहर तक रुकी रहीं। बाद में विधायक से वार्ता के बाद एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित करते हुए जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर शाम को प्रतिमाएं विसर्जित की गईं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एक अक्तूबर की शाम सौरभ गुप्ता सुग्गी चौरी से मधुबन आ रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। जिसके बाद पुलिस सौरभ को थाने ले गई और अगले दिन शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस ने उसे पीटा भी। इस मामले को लेकर बुधवार को व्यापारी दुकानें बंद कर सड़क पर आ गए।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे व्यापारी
दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पर व्यापारियों ने बैठक कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार तिवारी तथा सीओ अभय सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि मारपीट के आरोप में उपनिरीक्षक अजय कुमार सिंह तथा आरक्षीपिंटू यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। लेकिन व्यापारी उन पर मुकदमा दर्ज कराने तथा घटना में शामिल दूसरे पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

चेताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं तो दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नहीं किया जाएगा। एसडीएम-सीओ ने सौरभ के पिता विनोद गुप्ता के साथ ही अन्य व्यापारियों बबलू ठठेरा, शंकर मद्देशिया, बृजेश जायसवाल के साथ घंटेभर बैठक की। व्यापारियों को आश्वासन दिया कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

daroga and constable suspended for assaulting businessman in mau maa durga idols immersed after 48 hours
मऊ: तमसा नदी में विसर्जित हुईं प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद व्यापारी माने और विसर्जन के लिए राजी हुए, लेकिन शाम होते ही लिखित मांग तथा घटना में शामिल दूसरे सभी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए और मांग पूरा न होने तक प्रतिमा विसर्जन न करने का फैसला लिया। नतीजतन, बृहस्पतिवार को दोपहर तक तहसील क्षेत्र की सभी नौ प्रतिमाएं अपने पंडाल में ही रहीं।  इस बीच मधुबन विधायक रामविलास चौहान एसपी अविनाश पांडेय से मिले।

एसपी ने मामले में उपनिरीक्षक तथा आरक्षी को निलंबित करते हुए अन्य पुलिसकर्मियों की जांच कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दोपहर बाद प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलनी शुरू हुईं। पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने कहा कि मामले में गुरुवार को दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed