फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   danger from high tension wire in council schools

Mau News: परिषदीय विद्यालयों में हाईटेंश के तार से खतरा

Mon, 12 Jun 2023 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
danger from high tension wire in council schools
जिले में परिषदीय विद्यालय 26 जून को खुल जाएंगे। विभिन्न इलाकों में स्थित 43 परिषदीय विद्यालयों की छतों से सटकर गुजरे हाईटेंशन के तार से खतरा बरकरार है। संबंधित विभाग अनजान है। बरसात नजदीक होने से शिक्षक और अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। बेसिक शिक्षा विभाग ने 43 विद्यालयों के पास से हाईटेंशन के तार व ट्रांसफार्मर को हटवाने के लिए शासन को बजट के लिए प्रस्ताव भेजा है।ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने में दो सप्ताह बचा है। विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई पहल न होने से अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। रानीपुर ब्लाॅक क्षेत्र के पिरुआ स्थित कंपोजिट विद्यालय, काझा स्थित कंपोजिट विद्यालय, बढुआगोदाम के प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर दो, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इमिलियाडीह, उच्च प्राथमिक मुंगेसर, रकौली, बहरीपुर, कंपोजिट विद्यालय, पिपरीडीह क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ओन्हाइच, प्राथमिक विद्यालय उस्मानपुर, प्राथमिक विद्यालय आदि विद्यालयों के परिसर में ट्रांसफार्मर लगा है। छत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन के तार दुर्घटना को दावत दे रहे है। 26 जनवरी 2019 को कहिनौर गांव स्थित एक मान्यता प्राप्त विद्यालय में विद्युत तार में स्पार्किंग होने से तीन बच्चे और एक शिक्षक झुलस गए थे। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीन है। शिक्षक और अअभिभावक दहशत में हैं। इस बाबत जिला समन्वयक निर्माण अजीत तिवारी का कहना है कि शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलने पर जिले के 43 परिषदीय विद्यालयों परिसर से हाईटेंशन के तार व ट्रांसफार्मर दूसरे जगह स्थानांतरित कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed