फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Damage to mango crop due to strong storm

तेज आंधी से आम की फसल को नुकसान

Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Damage to mango crop due to strong storm
सोमवार को धूल भरी तेज आंधी के बाद नगर के गाजीपुर तिराहा पर दिखा ये नजारा। - फोटो : MAU
सोमवार को अपराह्न बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी आई। जिससे सड़क पर चलते वाहन जहां-तहां रुक गए। आसमान में बादल भी छाए रहे। लेकिन बारिश नहीं हुई। लगभग 20 मिनट तक तेज आंधी से आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा में तेज आंधी के चलते सड़क पर आम का सूखा पेड़ गिर गया। इसके चलते कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। आंधी थमने के बाद हवा देर रात तक चलती रही। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। आंधी आने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इसके चलते लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे। धूप छांव होता रहा।
मध्याह्न बाद मौसम में बदलाव नजर आने लगा। अपराह्न बाद नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में तेज आंधी आई। लोगोें ने धूल का गुबार उठने से अपने घरों के खिड़की दरवाजे बंद कर लिए। आंधी शुरू होने के दौरान से ही नगर में विद्युत आपूर्ति गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। शाम के समय बिजली न रहने से लोगों को शुद्ध पानी के लिए इधर उधर भटकते देखा गया। उधर आंधी के चलते आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

फतहपुरमंडाव: सोमवार को अपराह्न तेज आंधी आने से मधुबन थाना क्षेत्र के खीरीकोठा मुख्य मार्ग पर आम का सूखा पेड़ गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों की मदद से सड़क से गिरे पेड़ को हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed