{"_id":"683f404f37bdd6200e03f87e","slug":"dadar-central-special-train-will-run-from-mau-till-13-december-mau-news-c-295-1-mau1002-128772-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 13 दिसंबर तक मऊ से चलेगी दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 13 दिसंबर तक मऊ से चलेगी दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
मऊ। गोरखपुर में तीसरे वाशिंग पीट निर्माण के चलते अगले 13 दिसंबर तक दादर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन मऊ से चलेगी। इसके अलावा एक और साप्ताहिक ट्रेन मऊ से मुंबई के लिए चलाई जाती है। एक ट्रेन और बढ़ने से जनपदवासियों के लिए मुंबई का सफर आसान हो गया है।
यह ट्रेन यहां से बनकर चलने से वाराणसी और प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्रों को सहूलियत मिली है। पहले पहुंचकर सामान व्यवस्थित करके आराम से सफर करते हैं। मऊ जंक्शन से होते हुए मुंबई के लिए 11 ट्रेनें चलती हैं। इनमें से 10 ट्रेनें गोरखपुर से चलती हैं। अन्य दो साप्ताहिक ट्रेन मऊ से बनकर मुंबई जाती है।
लेकिन गोरखपुर में तीसरे वाशिंग पीट का निर्माण होने से गोरखपुर स्पेशल-दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन (01028/27) अगले 13 दिसंबर तक मऊ से चलाई जाएगी। दादर सेंट्रल स्पेशल (01028) अपने निर्धारित दिन सप्ताह में सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम पांच बजे गंतव्य के लिए रवाना हो जाती है। इसके अलावा मुंबई एलटीटी स्पेशल-मऊ स्पेशल-मुंबई एलटीटी स्पेशल (01124/23) हर सप्ताह सोमवार और मंगलवार को सुबह 5:50 बजे मुंबई के लिए रवाना हो जाती है। वाशिंग पीट निर्माण के चलते दो ट्रेनें रोजाना गोरखपुर से 137 किमी चलकर मऊ जंक्शन स्थित वाशिंग पीट पर धुलाई के लिए आती हैं।