फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   cyclone tauktae havoc three sons from mau lost lives in mumbai storm sandeep dead body found seventh day

ताउते चक्रवात का कहर: मऊ जिले के तीन लाल गंवा चुके हैं जान, सातवें दिन मिला संदीप का शव

Sun, 23 May 2021 09:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 23 May 2021 09:06 PM IST
सार

अरब सागर में उठे ताउते चक्रवात ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के तीन परिवारों पर भी कहर ढाया है। अरब सागर में बोट पर तैनात जिले के तीन लाल तूफान में अपनी जान गंवा चुके हैं। मुंबई में लापता हुए संदीप सिंह का सातवें दिन शव मिल गया। 

विज्ञापन
cyclone tauktae havoc three sons from mau lost lives in mumbai storm sandeep dead body found seventh day
मुंबई में लापता हुए संदीप सिंह का सातवें दिन शव मिल गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरब सागर में उठे ताउते चक्रवात ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के तीन परिवारों पर भी कहर ढाया है। अरब सागर में बोट पर तैनात जिले के तीन लाल तूफान में अपनी जान गंवा चुके हैं। मुंबई में लापता हुए संदीप सिंह का सातवें दिन शव मिल गया। रविवार की रात तक शव घर पहुंचने के आसार हैं। इसके साथ ताउते तूफान में जिले के तीन युवकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन


बीते सोमवार को मुंबई में ताउते तूफान के दौरान समुद्र में मुंबई के मथेव कंपनी के बार्ज पी 305 में मौजूद जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सैदोपुर गांव निवासी संदीप सिंह (26) भी लापता हो गए थे। इसके बाद से परिवार के सदस्यों को संदीप की कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। शनिवार रात संदीप का शव मिलने की खबर परिजनों को मिली।
विज्ञापन


संदीप तेल निकालने की कंपनी मथेव में हेल्पर के पद पर दो साल से काम कर रहे थे। चचेरी बहन प्रियंका ने बताया कि शनिवार रात कंपनी के अधिकारियों ने शव मिलने की जानकारी दी। बताया कि संदीप संयुक्त परिवार में इकलौता कमाने वाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। इससे पहले मऊ जिले के  बड़रांव ब्लाक के करमपुर सबरसपुर गांव निवासी विजयवीर सिंह की ताउते चक्रवाती तूफान में ड्यूटी के दौरान  मौत हो गई थी। उनका शव शनिवार को गांव पहुंचा था। एक अन्य के शव का इंतजार हैं। तो वहीं आजमगढ़ के अजगरा निवासी शिवप्रसाद सिंह के बड़े पुत्र अजय सिंह की भी जहाज डूबने से मौत हुई है। चंदौली का एक युवक अभी तक लापता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed