{"_id":"629a3e1b05d4582e9f267eb8","slug":"cycling-better-exercise-mau-news-vns657030659","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल चलाना बेहतर व्यायाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल चलाना बेहतर व्यायाम
विज्ञापन
विश्व साइकिल दिवस पर केंद्रीय विद्यालय साइकिल रैली निकालते बच्चे।संवाद
- फोटो : MAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। विश्व साइकिल दिवस पर जिले के सभी विकासखंडों पर साइकिल रैलियां निकाली गईं और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए उपयुक्त है।
नेहरु युवा केंद्र मऊ के तत्वावधान में परदहां ब्लाक क्षेत्र के रैकवारेडीह में इंटर कॉलेज के प्रबंधक आलोक यादव, रतनपुरा के हलधरपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार, कोपागंज के लैरो दोनवार में सामाजिक कार्यकर्ता हरिप्रसाद मुरारी, मुहम्मदाबाद गोहना में सरिता यादव और मझवारा में क्षेत्र पंचायत विनय कुमार बजरंगी ने साइकिल रैली निकली। जिला युवा अधिकारी राशि मिश्र ने कहा कि साइकिल चलाना केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी उपयुक्त है। यह बेहतर व्यायाम है। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट एव रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में जनजागरूकता साइकिल रैली हॉस्पिटल से शुरू होकर भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम होते हुए वापस सहादतपुरा में आकर संपन्न हुई । क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि साइकिलिंग करने से एक बेहतरीन व्यव्याम होता है। जो लोग साइकिलिंग करते है उन्हें कभी जोड़ो के दर्द की शिकायत नहीं होती है। रोटरी क्लब मऊ और शारदा नारायन वेलफेयर ट्रस्ट की तरफ से साइकिल क्लब की स्थापना की गई है। जिसका मकसद लोगों को साइकिलिंग के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रत्येक रविवार को एक छोटी साइकिल रैली अपने शहर में निकाली जाएगी। इस मौके पर डॉ .सुजीत सिंह, सौरभ बरनवाल, निखिल वर्मा, मुकेश सबरवाल, हॉकी कोच ओमेंद्र सिंह शामिल रहे। केंद्रीय विद्यालय में उपजिलाधिकारी सदर हेमंत कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों के साइकिल दौड़ प्रतिस्पर्धा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने साइकिल के उपयोग के लिए प्रेरित किया। रानीपुर: खुरहट बाजार में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अर्पित उपाध्याय ने साइकिल रैली का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखा कर उसे रवाना किया। रैली खुरहट बाजार से रानीपुर मोड़, यूपी बड़ौदा बैंक होते हुए पुन: खुरहट बाजार आकर संपन्न हुई । कार्यक्रम में राधा तिवारी, नरेंद्र तिवारी, रंजीत राम, राजन यादव, ग्राम प्रधान राम नारायण चौहान एवं शारदा प्रसाद आदि शामिल रहे।

खुरहट बाजार में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय साइकिल दिवस पर साइकिल रैली को ?- फोटो : MAU
विज्ञापन