{"_id":"14188b098da80cbaae0ac5e081187f5b","slug":"cycle-rider-dead-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से साईकल सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से साईकल सवार की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 31 Dec 2015 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के धनौली रामपुर गांव के समीप गुरूवार की शाम एक ट्रक ने एक साईकल सवार को रौंद डाला। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया जब कि साइकल सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
साइकल सवार अपनी दुकान बंद करके घर जा रहा था। घर के एकलौते कमाऊं सदस्य के मरने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के चिऊंटीडाड़ गांव निवासी 22 वर्षीय अनिल पुत्र बसंत कस्बा बाजार में सैलून की दुकान करता है। गुरूवार की शाम वह अपनी दुकान बंद करके साइकल से घर जा रहा था।
अभी वह रामपुर धनौली गांव के समीप पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रही एक ट्रक की चपेट में आ गया। इस दौरान उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
अनिल घर का एकलौता कमाऊं सदस्य था। उसकी मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह दो भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी बहन की शादी भी उसी के कमाने पर निर्भर थी। छोटा भाई मुनीब अभी पढ़ाई करता है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया है।