{"_id":"604b9ba88ebc3e8d1654f799","slug":"cycle-rally-started-on-amrit-mahotsav-mau-news-vns579535596","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत महोत्सव पर निकली साइकिल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत महोत्सव पर निकली साइकिल रैली
विज्ञापन
आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर अमृत महोत्सव पर नगर के बलिया मोड़ से निकाली गई साइकिल रैली में शा?
- फोटो : MAU
अमृत महोत्सव पर निकली साइकिल रैली
जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने रैली में लिया हिस्सा
सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। दांडी मार्च की वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। जिलाधिकारी ने बलिया मोड़ स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अमृत महोत्सव की शुरुआत की। बलिया मोड़ से साइकिल रैली निकाली गई जो हठ्ठी मदारी शहीद स्मारक स्थल पर गई। इसमें जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
इस दौरान जिलाधिकारी अमित बंसल ने कहा कि संस्कृति विभाग के निर्देश पर आजादी का अमृत महोत्सव का प्रथम चरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केे दांडी मार्च के दिन 12 मार्च से शुरू होकर पांच अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे। साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली में जिलाधिकारी, सीडीओ राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी के.हरी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट जेएन सचान, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, उप जिलाधिकारी आशुतोष राय, संभागीय परिवहन अधिकारी कहकशा खातून, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, प्रभारी बीएसए अशोक गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी लालमन, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी रितेश बिंदल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका संजय मिश्र, सहायक निर्वाचन अधिकारी रजनीश सिंह, विद्यार्थी और आम नागरिकों ने प्रतिभाग किया।
रैली के बाद तहसील सदर में गोष्ठी हुई। इसमें जिलाधिकारी अमित बंसल ने कहा कि आज ही के दिन 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी। महात्मा गांधी ने अंग्रेज सरकार की ओर से नमक पर कर लगाने के कानून का विरोध किया था। जिलाधिकारी ने कहा कि देश के विकास में हमें भारत का नागरिक होने के नाते लगन से कार्य करना चाहिए। पुलिस अधीक्षक घुले सुशील ने कहा कि आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आज ही के दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मौके पर सीडीओ राम सिंह वर्मा, एडीएम, नगर मजिस्ट्रेट, डीएफओ, जिला गन्ना अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी आशुतोष राय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आदि अधिकारी थे।
विज्ञापन
इनसेट:
शहीदों को अर्पित किया श्रद्धा सुमन
मधुबन। अमृत महोत्सव के तहत शहीद स्मारक मधुबन और कटघराशंकर में अधिकारियों ने शुक्रवार को शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया। अमृत महोत्सव पर उपजिलाधिकारी लालबाबू दुबे, चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्देशिया, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे, ओमप्रकाश पांडेय, अशोक सिंह, बलवंत चौधरी, पीयूष मद्देशिया समेत अन्य लोगों ने शहीद स्मारक मधुबन एवं कटघराशंकर पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।