{"_id":"59593a064f1c1b8c1a8b4a40","slug":"currents-die-in-old-age","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिनशेड में उतरे करेंट से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिनशेड में उतरे करेंट से वृद्धा की मौत
mau news
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद गोरखपुर-वाराणसी मार्ग जाम कर रहे लोगों को समझाते सीओ घोसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम सभा कोपाकोहना में रविवार की सुबह पोल से गिरे केबिल की चपेट में आने से वृद्धा सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण आनन फानन में कोपागंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां वृद्धा की मौत हो गई। इसमें एक घायल की स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर हेतु अस्पताल द्वारा एंबुलेंस मुहैया नहीं कराने को लेकर उग्र ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही और मुआवजा की मांग को लेकर अस्पताल के सामने गोरखपुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। सड़क के दोनों तरफ गाड़ियों की लम्बी कतारें लग गयी। दो घंटे बाद पहुंचे सीओ घोसी और एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद जाम ख़त्म हुआ।
कोपागंज विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा कोपाकोहना के हरिजन बस्ती में सुभावती देवी (70) पत्नी रामचंदर अपने दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच पोल से गिरे केबिल के चपेट में आ गई और तड़पने लगी। सुभावती को तड़पता देख उसका लड़का राजेश और बगल के बबलू पुत्र विक्रम बचाने के लिए दौड़े तो वह भी करेंट की चपेट में आ गये। ग्रामीणों ने किसी प्रकार केबिल को अलग करते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज लेकर आये जहां डाक्टर ों ने वृद्धा सुजनती को मृत घोषित कर दिया और बबलू की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रेफर हेतु अस्पताल द्वारा एंबुलेंस मुहैया नहीं कराने को लेकर उग्र ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के कर्मचारियों पर कार्यवाही और मुआवजा की मांग को लेकर अस्पताल के सामने वाराणसी गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। जाम होने से दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोपागंज रामसजन नागर अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन बात बनती नहीं देख थाना प्रभारी ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। दो घंटे बाद पहुंचे सी ओ घोसी रविंद्र सिंह व एसडीएम सदर राजेश ने किसान दुर्घटना बीमा के तहत पांच लाख का मुआवजा दिलवाने व अस्पताल कर्मियों पर कार्यवाही करने के आश्वासन दिया जब जाकर जाम ख़त्म हुआ। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
इनसेट
अस्पताल की व्यवस्था में नहीं हो रहा सुधार
कोपागंज। ग्रामीणों का कहना था की घायल की नाजुक स्थिति देखते हुए जब अस्पताल से एबुलेंस की मांग की गयी तो अस्पताल प्रशासन ने एंबुलेंस देने से इंकार कर दिया। यही कारण था कि अस्पताल प्रशासन की बेरुखी व दुर्व्यवहार से कुपित ग्रामीणों ने उग्र होकर रास्ता जाम किया। इस संबंध में पूछे जाने पर मुख्य चिकित्सा धिकारी आर के मिश्रा ने कहा की कोपागंज अस्पत्ताल की मिली शिकायत की जाँच कर दोषियों के विरुध्द कार्रवाई की जाएगी।