फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cultivation of coarse grains is today's need

Mau News: मोटे अनाज की खेती आज की जरूरत

Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Cultivation of coarse grains is today's need
बढुआ गोदाम। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान कुशमौर के सभागार में बुधवार को तीन दिवसीय किसान गोष्ठी में श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें बिहार के रोहतास जिले के 40 किसान शामिल हुए। भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. संजय कुमार के नेतृत्व में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण रोहतास, बिहार द्वारा आयोजित किया गया। प्रधान वैज्ञानिक डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने कृषकों को संबोधित करते हुए मोटे अनाजों के महत्व के बारे में बताया। कहा कि मोटे अनाज की खेती हमारी धरोहर रही है, जिसे पुनः जीवित करने की आवश्यकता है। किसानों की पारंपरिक खेती के अतिरिक्त प्रशिक्षण से उन्हें खेती की वैज्ञानिक विधियों के बारे में भी जानकारी मिलेगी। वैज्ञानिक डॉ. अलोक कुमार ने किसानों को मंडुआ, ज्वार, मक्का और बाजरे के गुणवत्तायुक्त बीज के महत्त्व के बारे में बताया। गुणवत्तायुक्त बीज का उत्पादन कर आत्मनिर्भर कैसे बनें इसका उपाय बताया। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए छोटे एवं मोटे अनाज के महत्व को भी बताया गया। वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार दास ने मोटे अनाजों के गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन में मृदा के प्रभावशाली महत्व पर बल दिया। वैज्ञानिक डॉ. कल्याणी कुमारी ने किसानों को श्री अन्न के बीज की भौतिक शुद्धता, नमी और बीज ओज के निर्धारण के लिए उपयुक्त प्रायोगिक विधियां बताईं, ताकि किसान खुद अपने घर पर छोटे एवं मोटे अनाज के बीजों का जांच कर सकें। अंत में किसानों ने संस्थान के अन्य वैज्ञानिकों के सामने खेती में आने वाले अपने परेशानियों को रखा और परिचर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में भारतीय बीज विज्ञान संस्थान के समस्त अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे |
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed