{"_id":"6add07120f9a931c3b093224","slug":"crying-sounds-heard-from-a-15-foot-deep-well-villagers-save-a-newborns-life-mau-news-c-295-1-mau1002-154017-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: 15 फीट गहरे कुएं से आई रोने की आवाज, ग्रामीणों ने बचाई नवजात की जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: 15 फीट गहरे कुएं से आई रोने की आवाज, ग्रामीणों ने बचाई नवजात की जिंदगी
घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम पंचायत के पांडेपार गांव स्थित कुंए में मिली नवजात बच्ची।
- फोटो : Self
Link Copied
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के भटमिला ग्राम पंचायत के पांडेपार गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे 15 फीट गहरे कुएं में बोरी से ढकी एक नवजात बच्ची मिली। कुएं से बच्ची के रोने की आवाज सुनकर वृद्ध महिला मौके पर पहुंची। उसने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएं से बाहर निकलवाकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़रांव पहुंचाया।
विज्ञापन
सीओ घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शनिवार सुबह गांव की वृद्ध महिला कुएं के पास खेल रही अपनी पोती को लेने गई थी। इसी दौरान उसे कुएं के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। कुएं के अंदर देखने पर बोरी से ढकी नवजात बच्ची रोती हुई दिखाई दी। गांव निवासी सीताराम मौर्य ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी। बड़रांव सीएचसी पर कार्यरत स्टाफ नर्स मनोरमा यादव और बीसीपीएम प्रेमलता गुप्ता ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। सूचना पर मिशन शक्ति टीम की प्रभारी ऋचा सोनी ने सीएचसी बड़रांव की टीम के साथ समन्वय बनाकर आवश्यक कार्रवाई की। प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बच्ची को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।