फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crumbling in the bank, broken glass glaze

बैंक में हंगामा, टूटा काउंटर का शीशा

Thu, 10 May 2018 11:31 PM IST
mau
mau Updated Thu, 10 May 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
Crumbling in the bank, broken glass glaze
यूनियन बैंक मझवारा में गुरुवार को कैश न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने कैश काउंटर का शीशा क्षतिग्रस्त कर दिया। अमर उजाला - फोटो : mau
घोसी कोतवाली क्षेत्र के मझवारा कस्बा स्थित यूनियन बैंक कार्यालय शाखा में गुरुवार की सुबह साढ़े दस बजे 12 से ज्यादा ग्राहकों ने हंगामे के बीच नारेबाजी की। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच बैंक के कैश काउंटर का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। तीन दिन से कैश न मिलने पर गुस्साए ग्राहकों का कहना था कि समस्या संज्ञान में होने के बाद भी बैँक प्रबंधन लापरवाही बरत रहा और ग्राहक परेशान हो रहे। आधा घंटा बाद बैँक मैनेजर ने नाराज ग्राहकों को जल्द भुगतान कराए जाने का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


 गुरुवार को मझवारा, पवनी, सेेमरी जमालपुर सहित दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में बैंक में ही सुबह दस बजे से  कैश लेने के लिए उपभोक्ता बैंक पहुंचे। वहलाइन लगाकर अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान बैंक कार्यालय खुलने पर कर्मचारियों ने कैश न आने के चलते भुगतान नहीं किए जाने की बात बताई कि नाराज उपभोक्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। बैंक कर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन उपभोक्ता कर्मचारियों की सुनने को तैयार नहीं थे। इसी दौरान नाराज उपभोक्तओं ने कर्मचारियों से धक्का मुक्की भी की जिसके चलते कैश कांउटर का शीशा टूट गया। बाद में बैंक मैनेजर ने उपभोक्तओं को समझाते हुए शीघ्र ही समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद आक्रोशित उपभोक्ता शांत हुए । शाखा प्रबंधक सुनील कुमार रंजन ने बताया कि कैश की किल्लत से दिक्कत हुई।  साथ ही उपभोक्ता भी नाराज हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed