फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowds of people gathered after the assault in the ground dispute

जमीनी विवाद में चटकी लाठियां, चार घायल

Sat, 22 Jul 2017 12:09 AM IST
mau news
mau news Updated Sat, 22 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Crowds of people gathered after the assault in the ground dispute
मारपीट के बाद जुटी लोगों की भीड़
मुहम्मदाबाद गोहना। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव में शुक्रवार की सुबह जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान लाठी डंडा और ईट पत्थर की चोट से एक पक्ष के तीन लोगों को गंभीर चोटें आई जब कि दूसरे पक्ष से भी एक महिला घायल होगयी । मारपीट की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल पक्ष के समर्थन में मुहम्मदाबाद गोहना चिरैयाकांट रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने हमलावर पक्ष के घर को घेर लिया। पुलिस के पहुंचने के बाद किसी प्रकार जाम कर रहे लोगो का गुस्सा शांत हुआ। घर के अंदर छुपे एक महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।       
विज्ञापन

सुरहुरपुर गांव में राजेन्द्र गोड़ और बालकिशुन पासवान के बीच आबादी की जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। घर के सामने जमीन के एक टुकड़े पर कब्जा को लेकर कई बार वाद विवाद हो चुका है। बालकिशुन पासवान काफी गरीब है जबकि दूसरा पक्ष आर्थिक रूप से संपन्न है। शुक्रवार की सुबह 10 बजे इस जमीन पर कब्जा को लेकर दोनों पक्ष में विवाद होने लगा। इस दौरान एक पक्ष से आधा दर्जन लोग लाठी डंडा लेकर बालकिशुन के परिवार पर हमला बोल दिए। मारपीट में बालकिशुन, सर्वजीत और उसकी पुत्री पूनम को काफी चोटें आई। मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बालकिशुन और उसके परिवार के समर्थन में रोड जाम कर दिया। इतना ही नहीं उत्तेजित लोग हमलावर पक्ष के घर को घरकर तोड़फोड़ करने पर आमदा थे। इस दौरान मौके पर भारी फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल ने समझा बुझाकर लगभग एक घंटा बाद जाम समाप्त कराया। हमलावर पक्ष के घर को खुलवाकर उसमें छिपी गृह स्वामिनी महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में ली गयी महिला सुनीता पत्नी राजेन्द्र को भी चोटें आयी है। घटना के संबंध में घायल पक्ष के बालकिसुन की तहरीर पर सुनीता, राजेन्द्र, पिंटू, बिट्टू और इनके एक रिश्तेदार घनश्याम के खिलाफ मारपीट व बलवा का मुकदमा दर्ज हुआ है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed