{"_id":"caa0654c6c415ff3c363e6dc459aa7f7","slug":"crowd-out-to-atm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से हलाकान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों तक बैंक बंद रहने से हलाकान रहे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 13 Nov 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली और अन्य पर्वों पर लगातार तीन दिनों से बैंकों में अवकाश रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।अधिकांश बैंकों के एटीएम खाली हो गए थे। कुछ इक्का दुक्का एटीएम से ही रुपये निकाले जा सके। ऐसे एटीएम पर लोगों की भारी भीड़ रही। लोग घंटों कतार में खड़े रहे।
11 नवंबर को दीपावली के उपलक्ष्य में बैंकों में अवकाश था। 12 और 13 नवंबर को भी बैंकों में अवकाश रहा। इधर भैयादूज , गोबरधन पूजा और 17 नवंबर को होने वाले डाला छठ पर्व की तैयारियों के लिए लोगों को रुपयों की जरूरत थी। सुबह से ही लोगों को एक एटीएम से दूसरे और तीसरे एटीएम का चक्कर लगाते देखा गया।
नगर की भारतीय स्टेट बैंक की मुुख्य शाखा पर लगे चारों एटीएम से रुपये मिलना बंद हो जाने से लोग केनरा बैंक , बैंक आफ बड़ौदा , बैंक आफ इंडिया और ऐक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंकों के एटीएम पर भागते रहे।
विज्ञापन
अपरान्ह एक बजे से ही सहादपुरा के पास केनरा बैक के एटीएम पर भारी भीड़ लगी हुई थी। उस समय तक आस पास के सारे बैंकों के एटीएम से रुपये मिलने बंद हो चुके थे। सैकडों लोगों को गाजीपुर तिराहे से लेकर भीटी , चौक ,सहादतपुरा रेलवे स्टेशन और मिर्जाहादीपुरा तक भाग दौड़ करते देखा गया।
रुपये पाने की उम्मीद में लोग घंटों कतार में खड़े रहे लेकिन बहुतों को उस समय भारी निराशा झेलनी पड़ी जब उनकी बारी आते ही एटीएम से रुपये मिलना बंद हो गए। कई लोगों के साथ ऐसा हुआ। लोग इस दुर्व्यवस्था को कोसते रहे। उनका कहना था कि जब अधिकारी जान रहे थे कि तीन दिनों का अवकाश रहेेगा तो उन्हें एटीएम में उसी हिसाब से अधिक रुपये डालने चाहिए थे।