फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowd in the market on the eve

करवाचौथः पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़

Tue, 18 Oct 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Tue, 18 Oct 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Crowd in the market on the eve
करवाचौथः पूर्व संध्या पर बाजार में भीड़
पति के लंबी उम्र की कामना लिए 19 अक्तूबर को महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी। सुहाग के जोड़े में सजी महिलाएं मंदिरों में भगवान शंकर, मां पार्वती और गणेश का पूजन-अर्चन करेंगी। साथ ही चंद्रमा का दर्शन कर व्रत तोड़ेंगी। चंद्रदर्शन के साथ ही पति का दर्शन कर पूजन-अर्चन करेंगी। पति के मंगलमय जीवन के लिए महिलाएं मंगलवार को व्रत की तैयारियों में जुटी रहीं।
विज्ञापन


करवाचौथ का व्रत करने के लिए महिलाओं में उत्साह है। कथा के अनुसार एक राजकुमारी ने अपने मायके में इसी दिन उपवास किया था। उपवास पूर्ण होने पर उसे पता चला कि उसके मांग का सिंदूर उजड़ गया है। उसके पति की मौत सर्पदंश से हो गई थी। रोती बिलखती राजकुमारी ससुराल के लिए रवाना हुई। इस बीच रास्ते से गुजर रहे भगवान शंकर और मां पार्वती ने उसे बिलखता देख अपने पास बुलाकर रोने का कारण पूछा। विधवा ने आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


उसके पति प्रेम को देखकर भाव विह्वल हुई मां पार्वती ने अपनी अंगुली को चीरकर रक्त दिया। देवी मां के कहने पर उस रक्त को अपनी मृत पति के ऊपर छिड़क दिया। इससे उसका पति जीवित हो उठा। इसी मान्यता के तहत विवाहित महिलाएं बुधवार को विधि विधान से व्रत रहेंगी। महिलाएं मिट्टी से बने करवे को चावलों के रंग बिरंगे लेप से सजाती हैं। ज्यादातर महिलाएं सूर्य, चंद्रमा और करवे का जमीन पर चित्र भी बनाती हैं। रात्रि में चंद्रमा का दर्शन महिलाएं चलनी में दीपक रखकर कर अर्ध्य देती हैं। चलनी ही अपने पति का दर्शन भी करती हैं। जिन महिलाओं के पति घर पर नहीं होते हैं उनका फोटो देखकर ही उपवास तोड़ती हैं। महिलाओं को विश्वास है कि करवाचौथ के दिन व्रत रखने से उनके अखंड सौभाग्य की कामना पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed