फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   criminals looted jewelery worth RS three lakh from software engineer in mau after hitting with gun butt

मऊ में सरेराह वारदात: तमंचे की बट से मारकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर को किया लहूलुहान , लूटे तीन लाख के आभूषण

Mon, 18 Oct 2021 05:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Oct 2021 05:47 PM IST
सार

मऊ जिले के कपरियाडीह गांव निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर आशीष के साथ सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह लूटपाट की। 

विज्ञापन
criminals  looted jewelery worth RS three lakh from  software engineer in mau after hitting with gun butt
पीड़ित ने थाने में दी तहरीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले में सोमवार को बाइक सवार बदमाशों ने सरेराह सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ लूटपाट की। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। घोसी थाना क्षेत्र के अहमदपुर असना पुलिया के पास घटना घटी। बदमाशों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर को तमंचे की बट से मारकर लहूलूहान कर दिया और करीब तीन तीन लाख रुपए के आभूषण लूट लिए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी, सीओ और कोतवाल पहुंच गए तथा घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने थाने में घटना के संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।  घोसी कोतवाली क्षेत्र के कपरियाडीह गांव निवासी आशीष मिश्रा (30 वर्ष) पुत्र सूर्यभान मिश्रा गुजरात में साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बीते 14 अक्तूबर को वह घर आय़ा था।
विज्ञापन

पढेंः बीमार गाय पर भतीजे के जादू-टोना करने का था शक, चाचा-चाची ने फावड़े से काट डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर किसी काम से बाइक से मऊ जा रहा था। जैसे ही वह अहमदनपुर असना नहर पुलिया के पास पहुंचा कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। तमंचे की बट से मारकर उसे लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद गले से सोने की चेन, दो अंगूठी और कीमती घड़ी लूट ले गए।  इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले।

खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज

पीड़ित ने तत्काल डायल 112 पर फोनकर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ नरेश कुमार, कोतवाली संजीव कुमार द्विवेदी पहुंच गए और घटना की छानबीन में जुट गए।

पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध तहरीर दी है। सीओ नरेश कुमार का कहना है कि घटना के संबंध में पास की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed