बहू के तंज की कीमत सास ने चुकाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उसुरा खुर्द निवासनी जहरुननिशा(55 ) अपनी बहू सीमा पत्नी कलीम खान को साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई थी। शाम को दोनों वापस घर आ रहीं थी। अभी वह दरवाजे के समीप पहुंची थी कि घर से 50 मीटर दूर बसे गांव नदवल निवासी रामसेवक राजभर की पुत्री बबली को देखकर उसकी बहू सीमा ने कुछ तंज कसा। यह सुनकर बबली को रहा नहीं गया और उसने अपने घर जाकर मां फूलमती से शिकायत कर दी।
परिवार की महिलाएं आक्रोशित हो गईं। मां और बबली, उसकी दो बहनें चंपा और रेशमी तथा देवरानी सविता पत्नी रामाज्ञा राजभर गुस्से में जहरुननिशा के घर पहुंची। महिलाओं का आक्रोश देखते हुए सीमा घर में जाकर छिप गई। जबकि मौके पर मिली जहरुननिशा की महिलाओं ने जमकर लात- घूसों से पीटा।
मां को पिटते देख नाजो (14) उन्हें बचाने पहुंची। तो महिलाओं ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। पिटाई के बाद जहरुननिशा की तबियत ख़राब होने लगी। परिवारीजन आनन फानन में उसे लेकर सीएचसी घोसी गए। जहां उसकी मौत हो गई। जहरुननीशा की मौत की सूचना गांव में पहुंचते ही सन्नाटा पसर गया। आरोपी महिलाएं घर छोड़कर फरार हो र्गइं।
परिवार के सदस्यों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल विश्वजीत सिंह ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने जहरुननिशा के पुत्र कलीम की तहरीर पर नदवल निवासिनी फूलमती पत्नी रामसकल राजभर और उसकी तीन पुत्रियों बबली, चंपा, रेशमी और देवरानी सविता के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में कोतवाल विश्वजीत सिंह का कहना है कि इस मामले में आरोपी महिलाओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया जाएगा।
\