फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Two statues recovered theft, a captive

चोरी की दो मूर्तियां बरामद, एक बंदी

Sat, 31 Dec 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ Updated Sat, 31 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Two statues recovered theft, a captive
बरामद जानकी- लक्ष्मण की मूर्ति।
स्थानीय पुलिस ने शनिवार को गोंठा के एक होटल के समीप दो मूर्तियों (सीता और लक्ष्मण) संग एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मूर्ति गोरखपुर के शिवपंच मंदिर से चोरी हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। मूर्ति की कीमत दस लाख से अधिक बताई जा रही है। पकड़ा गया आरोपी हरीलाल पुत्र राजकुमार राजभर निवासी देईथान कोपागंज का निवासी है।
विज्ञापन


  गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के राममऊ गांव स्थित शिवपंच मंदिर से मिश्रित अष्टधातु की जानकी एवं लक्ष्मण की मूर्ति 28 सितंबर 2016 की रात चोरी हुई थी। इधर दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर स्टेट स्थित शिव मंदिर से 14 दिसंबर की रात करोड़ों की अष्टधातु की मूर्ति चोरी हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़कर सभी चोरी गई मूर्तियां बरामद कर ली। पुलिस ने मूर्ति तस्करों के इस गैंग को खंगालना शुरू किया तो शनिवार को एक और सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर शनिवार            को दोहरीघाट स्थित होटल के समीप एक मूर्ति तस्कर संदिग्ध अवस्था में दिखा।
विज्ञापन


   वह झोले में गोरखपुर स्थित गोला राममऊ के शिवपंच से चुुराई गई मूर्ति को बेचने की फिराक में कहीं जाने की तैयारी में था। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी रसूलपुर मूर्ति चोरी में भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed