फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three teams were created but not revealed murder

तीन टीम बनाईं पर नहीं हुआ हत्या का खुलासा

Wed, 13 Mar 2019 10:34 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Wed, 13 Mar 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
Three teams were created but not revealed murder
pistal - फोटो : अमर उजाला
कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा गांव में 18 फरवरी को हुई पूर्व ग्राम प्रधान और कांग्रेसी नेता विजय शंकर राय की हुई हत्या का खुलासा 25 दिन बीतने के बाद भी पुलिस नहीं कर सकी है। हालांकि हत्या के बाद वाराणसी के पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने कांग्रेेसी प्रतिनिधिमंडल के साथ एसपी से मुलाकात कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। एसपी ने दो दिन का समय भी मांगा था। लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच सके हैं। इससे परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि 18 फरवरी की शाम को कसारा गांव के 400 केवी विद्युत उपकेद्र के पश्चिम तरफ अपने नलकूप पर रहे पूर्व प्रधान विजय शंकर राय के सिर पर धारदार हथियार से हमलाकरके हत्यारों ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस टी फोरेंसिक और डाग स्क्वायड टीमों ने घटना स्थल से तथ्य एकत्र किए थे। लेकिन घटना के बाबत कोई सुराग पुलिस को नही मिल सका था। हत्यारों में से एक ने जूते से पूर्व प्रधान के कमर पर प्रहार किया था। जिसके  स्पष्ट निशान प्रर्व प्रधान के कपड़े पर आ गया था। मृतक के परिजनों की तहरीर पर एक ही परिवार के चार लोगों और दो अज्ञात हत्यारों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। एसपी ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित किया है। ये तीनों टीमें अपने अपने स्तर से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं। भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधान की हत्या के तार आजमगढ़ जेल से जुड़े हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार हत्या से पहले कई दिनों तक हत्यारों ने रेकी किया था।  बताते हैं कि पूर्व प्रधान की हत्या से पहले संदिग्धों ने कई बार एक ने आजमगढ़ जेल में कई बार जाकर एक अपराधी से मुलाकात किया था। अब तक की जांच से ऐसा माना जा रहा है कि सुपाड़ी देकर पेशेवर अपराधी से पूर्व प्रधान की हत्या कराई गई है। पुलिस इस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस की टीम ने आजमगढ़ जिला जेल और सीतापुर जाकर सुरागरसी किया और हत्या से जुडी कड़ी को आगे बढ़ाने की कोशिश किया। पुलिस नामजद आरोपियों सहित अज्ञात हत्यारों का भी सुराग लगा रही है। अब चुनाव की प्रकिया में वयस्तता भी हत्यारों की गिरफ्तारी में आडे आ रही है। वैसे एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed