फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Three detained in shootout

गोली मारने में तीन हिरासत में

Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 11 Mar 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three detained in shootout
गोली लगने से घायल का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। - फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के खड़िच्चा में रविवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध को गोली मारने केेेे मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घायल धारा यादव को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने घायल की हालत खतरे से बाहर बताया है। इस विवाद में 29 महीने पूर्व हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या हो गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि 22 जून 2017 को बैनामा सुदा जमीन को अपना बताकर चक विलायत निवासी इन्द्र देव शर्मा मकान की नींव बनवा रहे थे। इसका विरोध करते हुए धारा यादव ने उसे अपनी बताया था। दोनों पक्षों में लाठी डंडे राड और धारदार हथियार चलाए गए थे। इसमें इन्द्र देव के पक्ष के धर्म देव शर्मा और झकड़ी चौहान की मौत हो गई थी। इस मामले में इन्द्र देव की तहरीर पर पुलिस ने धारा यादव सहित छह लोगों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी धारा यादव जेल गया था। वह अब से कुछ महीनों पहले जेल से छूटकर घर आया है। अपने दरवाजे पर बैठे धारा यादव और उनके लोगों से रविवार देर शाम उसी विवादित जमीन को लेकर कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच इन्द्र देव शर्मा के पक्ष से किसी ने धारा यादव पर तमंचे से हमला कर दिया। जिससे गोली धारा की दाहिनी बांह में जा लगी।
विज्ञापन


जिससे धारा घायल हो गया। इस मामले में घायल धारा की पुत्री रिंकू की तहरीर पर पुलिस ने इंद्रदेव शर्मा, अतुल, अजय और उमाशंकर चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इनमें से तीन को हिरासत में ले लिया है। इस संबंध में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि घटना जमीनी विवाद को लेकर हुई है। घायल की बांह में गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर है। पुलिस जल्दी ही जल्दी ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed