{"_id":"5fa42dc08ebc3e5be028ce9b","slug":"the-young-man-raped-by-taking-the-teenager-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: घर से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, आरोपी का पिता हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मऊ: घर से किशोरी को ले जाकर किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया, आरोपी का पिता हिरासत में
Thu, 05 Nov 2020 10:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 05 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ मंगलवार की देर शाम एक युवक ने दुष्कर्म किया। साथ ही उसका वीडियो भी बना लिया। परिवार वालों को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
तहरीर में पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी युवक मंगलवार की देर शाम बहला-फुसलाकर किशोरी को साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रात आठ बजे घर से खेत जाने के लिए निकली किशोरी देर रात तक नहीं लौटी तो लोग परेशान हो गए। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बुधवार की दोपहर वह घर लौटी।
विज्ञापन