फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The homeowner was taken Mdhai reconstructed house thief

गृहस्वामी कर रहा था मड़ाई घर खंगाल ले गए चोर

Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
mau
mau Updated Thu, 07 Apr 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The homeowner was taken Mdhai reconstructed house thief
रतनपुर पुरवे में मकान में लगी सेंध।
स्थानीय थाना क्षेत्र के उमती ग्राम पंचायत के रतनपुर मौजे में मंगलवार की रात में चोर एक मकान में पिछवाड़े से सेंध काट कर लगभग दो लाख से अधिक के सोने चांदी के गहने और 30 हजार रुपये नगदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


घटना के वक्त गृहस्वामी  गेहूं की मड़ाई करने गया था। जबकि उसके परिवार के अन्य लोग घर के बाहर सो रहे थे। रात लगभग ढाई बजे मजदूरी करके वापस लौटने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। रात में उसने पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन


रतनपुर मौजा निवासी महेंद्र माली रात में किसी की मड़ाई करने के लिए गया था। उसकी मां जई देवी, बेटे सूरज, अजीत और बेटी रेनू घर के बाहर सो रहे थे। इधर चोरों ने उसकी ईंट की दीवार में सेेंध काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर अंदर कमरों में रखे चार बक्से बाहर निकाल ले गए। घर से लगभग छह सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने बक्सों के ताले तोड़ कर सारे कपड़े आदि इधर उधर बिखेर दिया था। लेकिन बक्सों में रखे गए 30 हजार रुपये, पांच थान सोने के आभूषण आर पांच थान ही चांदी के आभूषण सहित लगभग दो लाख से अधिक के सामान चोर चुरा ले गए।


इधर रात लगभग ढाई बजे जब महेंद्र मड़ाई कर वापस घर लौटा तो उसने कमरे में सेंध कटी देखी तो उसके होश ही उड़ गए। पड़ोसियों को घटना की जानकारी देने के बाद उसने बुधवार की सुबह पुलिस को घटना की जानकारी दी। एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर गृहस्वामी से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed