फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The five who steal stuff become prisoners

यात्रियों का सामान चुराने वाले गिरोह के पांच बंदी

Thu, 12 Feb 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 12 Feb 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
The five who steal stuff become prisoners
बसों में सफर करने वाले यात्रियों की अटैचियों और बक्सों को निशाना बनाने वाले गिरोह के पंाच सदस्यों को दोहरीघाट थाना पुलिस ने बुधवार की रात में अलग अलग स्थानों से छापा मारकर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन



 पुलिस की जांच में सामने आया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रहने वाला चोरों का गिरोह छोटे छोटे कस्बों में किराए का मकान लेकर रहता है। चोरी करने से पहले घरों की रेकी करता है, फिर रात में घटना को अंजाम देता है।
विज्ञापन



गुरुवार को एसपी अनिल कुमार सिंह प्रेस वार्ता में बताया कि आठ फरवरी को बलिया जिले के फेफना थाने के औंदी गंाव का रहने वाला दुर्गा प्रसाद एक शादी मे भाग लेने देाहरीघाट रोडवेज बस से जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसी दौरान उसकी अटैची के ताले तोड़कर चंादी के कुछ आभूषण , पैंट , कीमती साड़ियां , सूट और आठ सौ रुपये नगद चोरी हो गया। दुर्गा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर दोहरी घाट थाने की पुलिस जांच कर रही थी।


 इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोहरीघाट रोडवेज के पास से संजय नामक एक युवक को पकड़ा। यह फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाने के ब्रह्मपुरी मुहल्ले का रहने वाला है।


पुलिस की कड़ाई पर इसने दुर्गा की अटैची तोड़कर चोरी करने का अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके चार अन्य साथियों को दोहरीघाट रेलवे स्टेशन के उत्तर तरफ स्थित खंडहर के पास से गिरफ्तार किया।


पकड़े गए सरमन, मुकेश, राजपाल और श्रीचंद फर्रुखाबाद जिले के मेरापुर थाने के अलग अलग गांवों के रहने वाले हैं। पकड़े गए चेारों की निेशानदेही पर पुलिस ने बड़हलगंज में  किराए के कमरे से दुर्गा की अटैची से़ चुराए गए  सभी सामान बरामद कर लिया।



इस मुहिम में एसओ अशोक कुमार सरोज, एसआई आर एन सिंह, वैभव तिवारी, सिपाही हरिंद्र पटेल और अनिल विश्वकर्मा शामिल रहे। ये सभी चोर बड़हलगंज में एक किराए के कमरे में रह रहे थे।


 एसपी ने बातया कि चोरों का यह गिरोह दिन में फेरी लगाकर कुछ सामान वगैरह बेंचते हैं और रात में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed