फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The college got out, the lodge reached

काॅलेज को निकलीं, पहुंच गईं लॉज

Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
mau
mau Updated Thu, 01 Nov 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
The college got out, the lodge reached
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक लॉज में गुरुवार की सुबह पुलिस की छापेमारी के दौरान पकड़ी गई युवतियां। - फोटो : mau
शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित एक लॉज में पकड़ी गई युवतियों में तीन छात्राएं हैं। यह अपने घरों से कालेज जाने के लिए निकली थीं लेकिन कालेज की बजाए यह लॉज में पहुंच गई। पुलिस के छापा डालते ही कई युवतियां रोने लगीं। कईयों के मुंह से निकला कि उसके पापा तो उसे मार ही डालेंगे। इन युवतियों में एक पुलिस कर्मी की बेटी भी बताई जाती है जबकि एक मुहर्रिर की बेटी भी निकली जो परिवार की गाड़ी खींचने के लिए दिन भर टाइपराइटर पर हाथ चलाता है। युवकों में अधिकांश लफंगे किस्म के हैं। पकड़ी गई युवतियों में एक बीटीसी की छात्रा है। छापेमारी की सूचना मिलते ही कई युवतियों के परिजन भागे भागे महिला थाने पहुंच गए। अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए कई पुलिस के सामने गिडगिड़ाते नजर आए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में वैसे तो कई होटल और गेस्ट हाउस हैं। पुलिस जब तब इनमें छापेमारी करती रही है। कुछ लॉजों में युवक और युवतियों को इसके पहले भी पकड़ा जा चुका है। कुछ दिन पहले एक होटल में छापेमारी के दौरान तीन युवक और तीन युवतियां पकड़ी गई थीं। लेकिन उस समय पुलिस ने युवतियों के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें युवतियों को सुपुर्द कर दिया था।पुलिस ने उन्हें हिदायत भी दी थी कि उनके व्यवहार पर नजर रखें। जबकि युवकों का चालान धारा 151 के तहत कर दिया। अगले दिन उपजिलाधिकारी न्यायालय से जमानत कराकर वे घर चले गए। इधर गुरुवार की देर शाम तक पकडे गए युवकों के अभिभावक भी कोतवाली पहुंचकर उन्हें छुड़ाने की कोशिश करते नजर आए।
विज्ञापन


कइयों ने उन्हें छुुडाने के लिए राजनीतिक दबाव भी बनाया लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उनकी नहीं चली। इधर रिहायशी इलाके में चल रहे इस रैकेट की भनक लगते ही मुहल्लेवासी सकते में आ गए। सभी लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना किया। पुलिस ने रैकेट चलाने वाले सोनू चौरसिया और पकड़े गए सभी युवक और युवतियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बाबत सीओ राजकुमार का कहना है कि फरार मकान स्वामी की तलाश पूरी सरगर्मी से की जा रही है। उसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में शहर में इस प्रकार के  रैकेट नहीं चलने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed